समेली. प्रखंड के मध्य विद्यालय चकला खैरा सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद नयी दिल्ली के तत्वावधान में छात्रों में भाषाई, कौशल,आत्मविश्वास, समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय भाषा समर्पण प्रारंभ किया गया है. यह कार्यक्रम सात दिनों तक विभिन्न प्रकार की रोचक गतिविधियों के माध्यम से भाषा का ज्ञान देना है. कैंप के चौथे दिन शनिवार को स्थानीय व्यंजन सब्जी, फल, मसाला, अनाज के बारे में जानकारी सहित उच्चारण सिखाया गया. प्रधानाध्यापक विभूति भूषण ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यालयों को भारतीय भाषाओं से परिचित कराना है, जिससे विविध भाषाई संस्कृति को विद्यार्थी समझ सके.
समर कैंप के चौथे दिन बच्चों को व्यंजन के बारे में दी जानकारी
छात्रों में भाषाई, कौशल,आत्मविश्वास, समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय भाषा समर्पण प्रारंभ किया गया है.
