महेश्वरी एकेडमी परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. स्काउट मास्टर एवं जिला संगठन आयुक्त(स्काउट) रामबाबू ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों की जानकारी दी.
बिहार राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय ग्रुप ने रविवार को स्थानीय महेश्वरी एकेडमी परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की. इस अवसर पर जिला मुख्यालय के स्काउट मास्टर एवं जिला संगठन आयुक्त(स्काउट) रामबाबू ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर, फेफड़ों और हृदय रोगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा तंबाकू के उपयोग को नहीं करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि तंबाकू में निकोटीन नामक घातक रसायन पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है.
तंबाकू को न कहना, जीवन को हां कहना है
उन्होंने कहा कि तंबाकू को न कहना, जीवन को हां कहना है. इस अवसर पर अटास के जिला कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस केवल एक जागरूकता अभियान नहीं है. बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि तंबाकू का सेवन आज भी विश्वभर में होने वाली मौतों के सबसे बड़े और रोके जा सकने वाले कारणों में से एक है. कार्यक्रम को सफल बनाने में गाइड मुस्कान कुमारी, प्रिया कुमारी, तनु कुमारी, साजिदा खातून तथा स्काउट आर्यन कुमार, अमरजीत कुमार, उदय मंडल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.