पूजा पंडालों में दी आग से बचाव की जानकारी

पूजा पंडालों में दी आग से बचाव की जानकारी

कटिहार आगामी दुर्गापूजा को लेकर जिले में बन रहे पंडालों का सहायक अग्निशमन निरीक्षक ने निरीक्षण कर पूजा कमेटी के सदस्यों को आज से बचाव की जानकारी दी. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संगीता कुमारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मी राजा सहित शमन कर्मियों ने शहर के एलडब्लूसी क्लब, अड़गड़ा चौक गोकुलधाम पूजा समिति का निरीक्षण कर कमेटी के लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी. एलडब्लूसी क्लब में डिप्टी मेयर कमेटी के पदाधिकारी के रूप में मौजूद थे. अग्निशमन सहायक निरीक्षक ने डिप्टी मेयर सहित अन्य सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दी. पूजा पंडाल में नंगा तार का उपयोग नहीं करने को कहा. मां दुर्गा के प्रतिमा के समीप दीप, धूप, अगरबत्ती जलाने को लेकर सावधानी बरतने को कहा. पूजा पंडाल में आग जैसी दुर्घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र, पानी, बालू आदि सामग्री रखने की हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >