बरारी श्रीगुरु नानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय भाषा समर कैंप प्रारंभ किया. सात दिनों तक विभिन्न प्रकार की रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भाषा का ज्ञान देना है. विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा के अतिरिक्त एक अन्य भारतीय भाषा की जानकारी के लिए सात दिनों कि गतिविधियां आयोजित करना है. समर कैंप के प्रथम दिन अभिवादन, परिचय, वर्णमाला, संख्या एवं सामान्य शब्दावली की जानकारी फ्लैश कार्ड और रौल प्ले के माध्यम से गतिविधि आयोजित कर दी गयी. बच्चों में इन गतिविधियों के आयोजन से काफी उत्साह देखा गया. बीईओ राज कुमार सिंह इस कार्यक्रम का स्वयं अनुश्रवण कर रहे है.
विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप हुआ आरंभ
विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप हुआ आरंभ
