अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के सभा कक्ष में मुख्य पार्षद बबलू मंडल की अध्यक्षता में बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बजट पर एवं नगर पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं की समाधान को लेकर बैठक बुलाई गयी. सड़क पर हो रहे जल जमाव की निकासी व नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी. नगर पंचायत के विकास के मुद्दे पर चर्चा की गयी. सामान्य बोर्ड की बैठक में 72 करोड़ की बजट पर प्रस्ताव लिया गया है. यह प्रस्ताव वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा. नगर पंचायत में सरकार द्वारा किसी भी तरह की योजना टेंडर के माध्यम कर दी गई है. बाढ़ बरसात के समय में सड़क टूट जाने या जल जमाव हो जाने पर जल्द कार्य कराने वैकल्पिक व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं प्रस्ताव लिया. वार्डों में खराब हुई लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा. जेई अभियंता दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद राजेंद्र प्रसाद साह, मणिकांत मंडल, युगल किशोर साह, जाबा, प्रवीण, शेख कयूम, चंद्रदीप पासवान, पीके रजक, इति कुमारी सहित अन्य पार्षद मौजूद थे.
सामान्य बोर्ड की बैठक में 72 करोड़ के बजट का लिया प्रस्ताव
सामान्य बोर्ड की बैठक में 72 करोड़ के बजट का लिया प्रस्ताव
