महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को चला जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को चला जागरूकता अभियान

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस दीदी पहल के तहत महिला पुलिसकर्मी विद्यालयों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर सघन निगरानी कर रही हैं. पुलिस टीम छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दे रही है. किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की जा रही है. पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता में शामिल है. स्कूल, कॉलेज, बाजार, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >