टीएलएम के माध्यम से दिया पढ़ाई की अभिरूचि को बढ़ाया

टीएलएम के माध्यम से दिया पढ़ाई की अभिरूचि को बढ़ाया

कटिहार प्लस टू उच्च विद्यालय बीएमपी-7 में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. मेला का आयोजन कर टीएलएम के जरिये छात्र-छात्राओं में पठन पाठन की अभिरूचि काे बढ़ाया. संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों ने टीएलएम का प्रदर्शन किया. मेला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात विद्यालयों का चयन प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले के लिए किया. निर्णायक के तौर पर बीआरपी अशोक राय, संकुल संचालक पंकज कुमार कर्ण, समन्वयक आराधना कुमारी के साथ संकुल से संबंधित कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यालय के शिक्षक और उच्च विद्यालय बीएमपी-7 के सभी शिक्षक मौजूद थे. अध्यक्षता संकुल समन्वयक पंकज कुमार कर्ण ने की. सात विद्यालय में आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी-7, मध्य विद्यालय तियरपाड़ा, छीटाबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय रिफ्यूजी कॉलोनी, न्यू प्रा विद्यालय कनवा टोला सिरसा, प्राथमिक विद्यालय भेरिया रहिका एवं प्राथमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी सिरसा, गौशाला, प्राथमिक विद्यालय बहादुरबाड़ी के शिक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >