– स्टार्टअप इंटरैक्टिव सेशन में आईटीआई के चार सौ बच्चों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग कटिहार मिरचाईबाड़ी स्थित आईटीआई में 13 मार्च को युवाओं में उद्यमिता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन जिला स्टार्टअप इंचार्ज इंजीनियर दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, नए व्यवसाय की शुरुआत, नवाचार तथा आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही छात्रों के साथ संवादात्मक चर्चा कर उन्हें व्यवसाय योजना तैयार करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया. ईटीआई कटिहार के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है. ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई सोच और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य पूजा कुमारी सहित संस्थान के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर संस्थान के कई शिक्षक भी उपस्थित थे.
वर्तमान समय में युवाओं के लिए उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक
वर्तमान समय में युवाओं के लिए उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक
