पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पर्यवेक्षक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के लिए बायोडाटा प्रस्तुत कर की दावेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पर्यवेक्षक की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के लिए बायोडाटा प्रस्तुत कर की दावेदारी

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर सरगर्मी तेज हो गयी है. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पर्यवेक्षक की मौजूदगी में संभावित उम्मीदवारों ने अपना-अपना बायोडाटा प्रस्तुत करते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की. पर्यवेक्षक ने सभी दावेदारों से वन बाय वन मुलाकात की है. उनकी संगठनात्मक क्षमता, अनुभव तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान कार्यालय परिसर में दावेदारों के समर्थकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखी गयी. दावेदारी पेश करने वालों में मसरूल आलम, निक्कू सिंह, माधव पांडे, सौरव कुमार सहित कई अन्य नेताओं के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं. नेताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को देखते हुए सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >