लापरवाही के आलोक में डीएओ ने पूछा शोकॉज

कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर समेली के सहायक तकनीकी प्रबंधक कंचन माला, मनीषा कुमारी को जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा है.

कटिहार. कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर समेली के सहायक तकनीकी प्रबंधक कंचन माला, मनीषा कुमारी को जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण को लेकर 17 फरवरी को जारी पत्र में बताया गया है कि पीएम भारत सरकार का आगमन कार्यक्रम भागलपुर में प्रस्तावित है. कार्यक्रम में कटिहार जिले से प्रति प्रखंड तीन सौ किसानों के भाग लेने के लिए निर्देश प्राप्त है. जिसकी सूची 17 फरवरी तक उपलब्ध करानी थी, लेकिन कार्यालय से पता चला कि इनलोगों द्वारा किसी भी प्रकार का किसानों की सूची अप्राप्त है. ये लोग कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित हैं. दूरभाष के माध्यम से इनलोगों से संपर्क किया गया, लेकिन इनलोगों ने फोन भी नहीं उठाया न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी. इससे इन लोगों द्वारा विभागीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही दर्शाता है. इसलिए निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के चौबीस घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें. किस परिस्थिति में कार्यालय को सूची अभी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है. साथ ही इनलोगों को अपनी उपस्थिति जीपीएस फोटो के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा गया है. स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं होने पर इनलोगों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >