शराब के मामले में पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 54 गिरफ्तार

शराब के मामले में पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 54 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस की कार्रवाई में 119 आरोपित को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में कुल गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की संख्या 119 है. जिसमें थाना में दर्ज कांड में 76 लोगों को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट में 20 तथा जमानतीय वारंट में 23 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया है. जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी, लूट के कांड में तीन आरोपी, हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी, बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 आरोपी को गिरफ्तार कर 60 लीटर देसी शराब 6 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. कुरसेला थाना पुलिस ने दस आरोपी तथा कुरसेला थाना पुलिस ने 11 आरोपी को शराब के मामले में गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य थानों में भी शराब के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने 8.98 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >