डीआरएम ने की व्यापारियों के साथ बैठक कटिहार कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आने वाले सभी व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मंगल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी. उद्देश्य रेलवे प्रशासन व व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. बैठक में मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ सार्थक व सफल वार्ता हुई. बैठक का उद्देश्य माल लोडिंग में वृद्धि व रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हो. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कटिहार मंडल के अंतर्गत सभी गुड्स शेडों में व्यापारियों और वहां कार्यरत मजदूरों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जायेगी. पूर्व की कुछ रेलवे नीतियों को पुनः व्यापारी हित में लागू करने पर भी चर्चा हुई. व्यापारियों ने स्टैकिंग पॉलिसी में आवश्यक संशोधन, गुड्स शेड में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुव्यवस्थित सड़क संपर्क, स्वच्छ जल आपूर्ति, वैगन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुधार जैसी कई व्यावहारिक मांगें रखी. बैठक में प्रमुख व्यापारियों में मनोज कुमार लड्डा, सोनू यादव, पिंटू सिंह, सुमन जायसवाल, सचिन कुमार, उमंग अग्रवाल, कैलाश प्रजापति, देवाशीष पांडे, पप्पू यादव, कन्हैया रस्तोगी, श्याम पारेख, अमित सराफ, अंकित लड्ढा उपस्थित रहे. रेलवे प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अमित सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक (प्रभारी) अजितेश दास, मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता आशीष कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक शशांक शेखर, मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार, मंडल अभियंता (विशेष) अशोक कुमार, सहायक परिचालन प्रबंधक ( माल) अक्षांश वर्मा तथा मार्केटिंग इंस्पेक्टर दीपक कुमार भी उपस्थित रहे. बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और दोनों पक्षों ने आगे भी निरंतर संवाद बनाए रखने की सहमति व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
