मांगों को लेकर अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसियेशन ने किया प्रदर्शन कटिहार अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसियेशन तथा अखिल भारतीय डीओटी पेंशनर्स एसोसियेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की दाेपहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय डीओटी पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष फूलेश्वर यादव व सचिव अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से कई मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. जिसमें एक जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता 3.5 प्रतिशत को तत्काल प्रभाव से लागू करने, डीपीई द्वारा 27 फरवरी 26 को निर्गत किये गये पत्र में पारा पांच को वापस लिये जाने, भविष्य में बढ़ने वाली महंगाई भत्ता को तुरंत तथा स्वत: घोषित व लागू किये जाने को लेकर आवाज मुखर किया. मालूम हो कि बीएसनएल, एमटीएनएल से सेवानिवृत पेंशनर्स को एक जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है. सरकार से इस मसले पर पूर्णत: चुप्पी साध लिया गया है. महंगाई भत्ता की बढोत्तरी महंगाई में वृद्धि होने की स्थिति में महंगाई क्षतिपूर्ति के लिए दिया जाता है. महंगाई भत्ता नहीं मिलने पर पेंशनर्स के क्रय शक्ति पर प्रभाव पड़ता और अन्य कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. उनलोगों ने सरकार से यह मांग किया कि एक जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता 3.5 प्रतिशत को अविलम्ब दिया जाय. ताकि पेंशनर्स को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. इस मौके पर मंगल मूर्म, शंकर झा, बासुदेव साह, डॉ बीके सिंह, चितरंजन वर्मा, सदानंद ठाकुर, जनार्दन राय, राजेन्द्र रजक, अशोक शमा, निरंजन दास, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, महेश प्रसाद देव, एमएम खान, निजामुद्दीन अंसारी, एम रहमान, एके झा, मेघनारायण सिंह समेत दर्जनों सेवानिवृत कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद थे. भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई कटिहार कटिहार भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री आनन्द मोहन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बनने पर बधाई दी है,आनन्द मोहन ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उनके कुशल नेतृत्व और दूरदशी प्लानिंग के साथ बिहार का विकास सुशासन और समृद्धि के नए क्रांति स्थापित होगा,बिहार डबल इंजन के सरकार में लगातार ऊंचाई की ओर विकास करेगा,
- एक जनवरी 2026 से बढ़ी हुयी महंगाई भत्ता लागू करे, एसोसिएशन
- एक जनवरी 2026 से बढ़ी हुयी महंगाई भत्ता लागू करे, एसोसिएशन
