कटिहार नम आंखों से श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया. शुक्रवार को भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन का दौर जारी रहा. जबकि गुरुवार की देरशाम तक भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया है. उल्लेखनीय है कि शहर के मिरचाईबाड़ी, बड़ा बाजार, मंगल बाजार, औद्योगिक परिक्षेत्र, दुर्गा स्थान, न्यू मार्केट रोड, विनोदपुर, डहेरिया आदि विभिन्न मोहल्लों व बाजारों में बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर चहल पहल रही. बड़ा बाजार स्थित एक निजी प्ररिष्ठान में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा की गयी. प्रतिष्ठन में पंडित सरोज शास्त्री के द्वारा पूजा कराया गया. प्रतिष्ठान के मालिक पंकज तमाखूवाला, मुरारी यादव, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, शंकर सिंह, बिमल सिंह बेगानी, रिंकू मिश्रा, आनंद सिंह, सऊद मुखिया, गुलाम मोहम्मद शहदुल हक, मुकेश कुमार, नवीन खंडेलिया, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, राजा यादव आदि कई लोग पूजा अर्चना में जुटे रहे. गुरुवार को कई प्रतिष्ठानों की ओर से बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन भी कर दिया गया. हालांकि अभी भी कई स्थानों पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजा अर्चना करने बाद देर शाम प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
