आईजी ने कुरसेला थाना का किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिया निर्देश

आईजी ने कुरसेला थाना का किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिया निर्देश

कुरसेला पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेका नंद ने सोमवार को कुरसेला थाना का निरीक्षण किया. थाना में आईजी को परेड का सलामी दिया गया. आईजी के निरीक्षण पर एसपी शिखर चौधरी एसडीपीओ 2 सुनील कुमार शर्मा सर्किल इन्सपेक्टर सद्दाम हुसैन, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के साथ आईजी ने बैठक कर अपराध नियंत्रण बेहतर पुलिसिंग बनाने के लिये पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में आईजी ने माल खाना, कैदी कमरा सहित थाना परिसर का बारिकी अवलोकन किया. जानकारी अनुसार आईजी ने थाना के निरीक्षण पर साफ सफाई सरिस्ता जांच, माल खाना, कैश डायरी आदि का गहन जांच किया. जानकारी अनुसार आईजी ने अपराध नियंत्रण व सड़क गश्ती को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लेकर पुलिस अधिकारियों को सर्तक चौकस रह कर निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन का कार्य करना है. दियारा क्षेत्रो में पुलिस को पैनी नजर बनाये रखना है. पुलिस की सक्रियता त्वरित कार्रवाई से अपराधिक असमाजिक तत्वों के हौसले पस्त होंगे. आईजी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती व सड़कों पर गहन चौकसी बनाये रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >