रमजान के मुबारक पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

रमजान के मुबारक पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

हसनगंज प्रखंड स्थित हाजी कलीमुद्दीन उर्फ लेलाह चौक में माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गयी. बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला व मूल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी. आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. आयोजक समिति के रूप में मुख्य रूप से इंजीनियर सह युवा समाजसेवी सद्दाम हुसैन, जावेद, जहांगीर, रिजाउल एवं शीश मोहम्मद की अहम भूमिका रही. सभी ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया. बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया. मौके पर समाजसेवी सद्दाम हुसैन ने इफ्तार पार्टी को लेकर कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन व मोहब्बत का पैगाम देता है. इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है. रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी है. गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >