हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के पूरब टोला में नौजवान कमेटी की ओर से शुक्रवार की शाम को माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. इस पाक मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई. जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी. कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला. आयोजक समिति के रूप में मुख्य रूप से समाज सेवी मो मोईन उर्फ मुन्ना, मो हाशिम, मो रकीब, गुफरान आलम, मौलाना इस्तियाक, गुलाम गौस, शौकत रजा की अहम भूमिका रही. सभी ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया. आयोजकों ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है. इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है. रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं. जो आज के समय में बेहद जरूरी है. इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.
माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
