आमलोग जागरूक होंगे तो होगी पूरी तरह शराबबंदी, मंत्री

आमलोग जागरूक होंगे तो होगी पूरी तरह शराबबंदी, मंत्री

– सरकार अपने स्तर पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए कर रही प्रयास कटिहार मध निषेध जागरूकता अभियान के तहत बिहार सरकार के उत्पाद मंत्री सह निबंधन मंत्री रत्नेश सदा रविवार को कटिहार पहुंचे. सर्वप्रथम जदयू नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया. कटिहार में शराबबंदी के बाद अब तक आये सुधार पर जानकारी लेने के साथ-साथ मंत्री रत्नेश सदा ने सिरसा स्थित मुसहरी टोला में लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब से होने वाले दुष्परिणामों को बताया. लोगों को शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक किया. इससे पूर्व सर्किट हाउस में मंत्री सदा पत्रकारों से भी रूबरू हुए. कहा, सरकार अपने स्तर पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही है. शराब तस्करों या शराब पीने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई भी हो रही है. मंत्री ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी हो गयी है. लोग लेकिन अभी भी चोरी-छुपे शराब पीते हैं. लेकिन शराब बंदी का असर बिहार में जरूर दिख रहा है. जो पहले शराब पीकर उत्पात मचाते थे. उन सभी पर अंकुश लगा है. मंत्री सदा ने कहा कि बिहार में शराब बंदी पूरी तरह से तभी लागू हो सकती है. जब शराब को लेकर आमलोग पूरी तरह से जागरूक हो. आमलोगों की जागरूकता ही इसे जड़ से खत्म कर सकती है. इस बीच मंत्री से बिहार में शराब की होम डिलीवरी पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले से हालात में बहुत सुधार आया है. लोग शराबबंदी को एक बेहतर कदम मान रहे हैं. फिर भी अधिकारी स्तर पर जहां पर भी कमी है. उसे पूरा करने के लिए सरकार गंभीर है. इस पर काम भी कर रही है. निबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े विवाद अंचल अधिकारी और जमीन से जुड़े अधिकारी का मामला है. जमीनी विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं है. फर्जी निबंधन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर फर्जी निबंधन जैसे मामले सामने आते हैं. तो इसकी जांच होगी और संलिप्त अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >