बीमारी से ग्रस्त पत्नी की पति ने गोली मारकर की थी हत्या

बीमारी से ग्रस्त पत्नी की पति ने गोली मारकर की थी हत्या

– प्रयुक्त हथियार के साथ हत्यारोपी व हथियार विक्रेता गिरफ्तार – पत्नी की हत्या कर पुलिस को बताया था पारिवारिक विवाद में तीन नकाबपोश ने की थी हत्या कटिहार सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव में हुई शरीफा खातून हत्याकांड का पुलिस ने महज़ 11 दिनों में उद्वेदन करते हुए हत्यारोपित एवं हथियार विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया. सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 16 फरवरी को सोए अवस्था में शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस कप्तान के निर्देश पर उनके नेतृत्व में हत्याकांड उद्वेदन एवं आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया था. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी. हत्याकांड के दिन मृतक शरीफा के पति ने पत्नी की मौत पर आंसू बहाते हुए कहा था कि पारिवारिक रजिश में तीन नकाबपोश अपराधी घर में घुसकर हत्या के वारदात को अंजाम दिया है. जब पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान,सूचना से मामले की जांच की तो पुलिस को यह एंगल पारिवारिक रंजिश ना होकर उसके पति पर जा टिकी. जब पुलिस ने मृतिका के पति एतेश्याम हुसैन को कस्टडी में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामले का पटाक्षेप हुआ. पत्नी चल रही थी लंबे समय से बीमार, पति ने रच दी उसकी हत्या की साजिश मृतका लंबे समय से गंभीर बीमारी चल रही थीं. जिनके इलाज में भारी खर्च हो रहा था. साथ ही उनके नाम पर करीब आठ लाख रुपये की पिकअप वैन भी खरीदी गई थी. आर्थिक दबाव और निजी स्वार्थ ने आरोपी एहतेशाम हुसैन को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने पत्नी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. आरोपित ने मनसाही निवासी विकास कुमार से पैसे देकर अवैध हथियार खरीदा और 16 फरवरी की रात पूर्व नियोजित योजना के तहत पत्नी को गोली मार दी. वारदात के बाद उसने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए फिल्मी अंदाज में नकली कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. डीएसपी रंजन कुमार ने आगे कहा हमारी टीम ने कॉल डिटेल, घटनास्थल के साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्ध गतिविधियों को जोड़कर सच्चाई तक पहुंची है. पुलिस ने आरोपित पति के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं. इस हत्याकांड में आरोपी पति और हथियार बेचने वाले विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >