पति सास ससुर को भेजा गया जेल

पति सास ससुर को भेजा गया जेल

मनसाही थाना क्षेत्र के सहजा गांव में दहेज को लेकर एक महिला आरती देवी की हुई हत्या के मामले में मनसाही पुलिस ने फलका निवासी मृतक महिला के पिता श्रवन साह के बयान पर कांड संख्या 126/26 दर्ज करते हुए थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दर्ज प्राथमिकी में पति अजय साह, ससुर संतलाल साह एवं सास लीलावती देवी एवं ममिया ससुर प्रदीप साह को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए में नामजद तीन आरोपियों में मृतक महिला के पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों का रविवार को मनसाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया. जिसके बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे उनके मायके वालों को सपूर्द कर दिया गया है. पूरी घटना की पुलिस ने एफएसएल टीम से भी जांच कराई है. ताकि साक्ष्य के अभाव में आरोपित बच ना सके. पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतीक्षा है. इसके बाद पुलिस आगे की अपनी कार्रवाई में जुट जायेगी. ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके. घटना के बाद रविवार को भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. लोग जितने मुंह उतनी बातें कर रहे थे. हर चौक चौराहा पर बस इसी हत्याकांड की चर्चा हो रही थी. घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है. जुआ और दारू किस तरह घर को बर्बाद कर रहा है. इसको लेकर लोगों को सीख लेने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >