अगलगी में घर जला, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

अगलगी में घर जला, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

अमदाबाद प्रखंड के नवरसिया सीज में आग लगने से एक परिवार का एक घर जलकर राख हो गया. बताया गया कि रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे खाना बनाने के दौरान सुल्तान के घर में आग लग गयी. आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गये. आग बुझाने का प्रयास करने लगे. दमकल कर्मी को आग लगने की सूचना दी गयी. दमकल कर्मी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. अगल बगल के घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया. हजारों की सम्पति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है. दमकल कर्मी भेजा था. तत्काल अग्नि पीड़ित को पॉलिथीन एवं डिग्निटी किट मुहैया करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >