एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आज सभा करेंगे गृहमंत्री

गृहमंत्री की सभा में सीएम नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

शहर के राजेंद्र सटेडियम में रविवार को गृहमंत्री अमित साह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से एनडीए जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा दक्षिण बिहार के संयोजक एवं विधान पार्षद अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, हितेश शर्मा एवं जदयू नेता अमित साह के साथ ही एनडीए के प्रमुख नेताओं ने 21 अप्रैल को राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित अमित शाह के जनसभा के लिए मंच एवं पंडाल की तैयारी का जायजा लिया. इस जनसभा में धूप से बचने के लिए दो हैंगर लगाये गये है, जिससे कि धूप व गर्मी में भी सभा में शामिल होने वाले लोगों को कोई कठिनाई नहीं हो. जनसभा में गृह मंत्री के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा सहित कटिहार जिले के एनडीए के सभी जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >