Katihar. होमगार्ड संघ चुनाव परिणाम घोषित, रंजीत कुमार सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष बने

होमगार्ड संघ चुनाव परिणाम घोषित, रंजीत कुमार सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष बने

कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट. बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, जिला शाखा कटिहार के संगठन चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया, चुनाव में एक बार फिर होमगार्ड जवानों ने रंजीत कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पांचवीं बार जिला अध्यक्ष चुना है, उनके इस जीत से समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है,अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रंजीत कुमार सिंह को कुल 562 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमित कुमार को 260 वोट मिले, स्पष्ट अंतर से मिली इस जीत ने यह साबित कर दिया कि संगठन में रंजीत कुमार सिंह की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है, वहीं सचिव पद पर भी सुभाष कुमार मंडल ने दूसरी बार जीत दर्ज की, उन्हें 598 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रॉकी दत्त पाठक को 19 और अभिषेक कुमार को 199 वोट प्राप्त हुए, इस परिणाम ने सचिव पद पर भी मंडल की लोकप्रियता को दर्शाया, इसके अलावा अन्य पदों पर भी चुनाव संपन्न हुआ, उपाध्यक्ष पद पर प्रियरंजन सिंह और सूचित कुमार सिंह निर्वाचित हुए, संगठन सचिव के रूप में श्याम लाल मंडल, विरेंद्र शर्मा, राज कुमार चौधरी और बिमल कुमार को जिम्मेदारी मिली, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पोद्दार विजयी रहे, जबकि कार्यालय सचिव के रूप में राजीव कुमार मेहता और अमित कुमार को चुना गया, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जवानों ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है और वे इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे, उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जवानों के हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया, वहीं नवनिर्वाचित सचिव सुभाष कुमार मंडल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे, उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा, चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को अब गुलाल लगाकर फूल माला पहनाकर बधाई दी और संगठन में नई ऊर्जा के साथ काम करने की उम्मीद जताई,

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >