भाजपा किसान मोर्चा के पूर्णिया जिला प्रभारी बनाये गये हितेश शर्मा
कार्यक्रम के सफलता के लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह ने हितेश कुमार शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का पूर्णिया जिला प्रभारी मनोनीत किया है.
कटिहार. भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना के अटल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम के सफलता के लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह ने हितेश कुमार शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का पूर्णिया जिला प्रभारी मनोनीत किया है. हितेश कुमार शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जो भी महत्वपूर्ण जवाबदेही मुझे सौंपेगी. उस जवाब देही का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को पूर्णिया जिला में धारदार बनाते हुए गांव गांव एवं किसानों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर पर उतरने का निरंतर प्रयास करुंगा. बधाई देने वालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बासकी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, लखी प्रसाद महतो, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार ठाकुर, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, रामनाथ पांडे, टनटन ठाकुर, प्रेम प्रकाश चौधरी, गोपाल गुप्ता, राजेश कुमार शर्मा, निलेश ठाकुर, उमेश पासवान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, बुलबुल सिंह, छाया तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप, मनोज सरकार, कमलेश कुमार, अमित चौबे, गौरव पासवान आदि ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
