बलिया बेलौन आरडीएस कॉलेज सालमारी में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर सोमवार को एक दिवसीय विचार-गोष्ठी एवं काव्यपाठ का आयोजन किया. मुख्य अतिथि प्रो डा शेखर कुमार जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति रही. अध्यक्षीय भाषण में हिन्दी भाषा का उद्भव व विकास तथा राजभाषा हिन्दी और राष्ट्र भाषा की दशा -दिशा पर विस्तार से अपनी बात रखी. कार्यक्रम में उपस्थित डा सतीश चंद्र मिश्रा, प्रो हीरालाल, डा मनोज पांडेय, प्रो प्रफुल कुमार, डा मनोज यादव, डा एन के पिंटू, डा अली अहमद अंसारी, डाॅ. अर्नब मैती एवं छात्रों ने विचार रखे. विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी कविताओं की प्रस्तुति ने आयोजन में चार चाँद लगा दिये. संयोजन-संचालन हिन्दी विभाग के सहायक-प्राध्यापक डा टिकेश्वर प्रसाद जंघेल ने किया. हिन्दी के महत्व को बताते हुए कहा की हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है, हिन्दी को आम बोलचाल में बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
