डुमरिया में पिकअप- ट्रक टक्कर में चालक खलासी गंभीर

डुमरिया में पिकअप- ट्रक टक्कर में चालक खलासी गंभीर

कुरसेला एसएच 77 पर डुमरिया चौक के समीप गुरुवार को पिकअप ट्रक की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. हाजीपुर से पिकअप पर मुर्गा का चूजा लेकर कटिहार जा रहा था. इसी बीच कुरसेला से पिकअप सवार व्यापारी कुरसेला से रिश्तेदार के यहां नढ़ैया जा रहा था. डुमरिया चौक पर पिकअप में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि पिकअप चालक स्टेरिंग में फंस गया. बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. चालक को सीने सहित शरीर के अन्य भाग में गहरी चोट और जख्म पहुंचा था. घायल पिकअप चालक रोशन कुमार (29) पिता मोहन राय व खलासी संजीव कुमार (30) जवाहर सिंह सुल्तानगंज हाजीपुर का निवासी बताया गया. पीएचसी से उपचार बाद दोनों घायलों को विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >