कटिहार कटिहार में अगले छह दिनों तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. दिन में तेज धूप व गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया. सोमवार की सुबह 7:33 बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया. सुबह 8 बजे भी 28 डिग्री, 9 बजे 29 डिग्री, 10 बजे 30 डिग्री, 11 बजे 31 डिग्री और दोपहर 12 बजे तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया. हफ्ते भर ऐसा रहेगा मौसम मंगलवार को भी अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, बुधवार को 34/28 डिग्री, गुरुवार को 34/28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहगा. शुक्रवार को पारा और चढ़कर 36 डिग्री तक जा सकता है. पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. जिससे गर्मी लोगों को सतायेगी. बारिश की संभावना सिर्फ 10% है. 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जो गर्मी में थोड़ी राहत देगी. हालांकि नमी 83% होने से उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. वायु गुणवत्ता 82 के साथ संतोषजनक श्रेणी में है. बचाव की सलाह चिकित्सक ने दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है. बाहर निकलें तो सिर ढककर जाएं और पानी पीते रहें. बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें.
कटिहार में अगले छह दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, बारिश के आसार कम
कटिहार में अगले छह दिनों तक बढ़ेगी गर्मी, बारिश के आसार कम
