कटिहार बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रित इकाई की ओर से बाल गृह और बालिका गृह में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बाल गृह में रहने वाले बालक, बालिकाओं की एचआईवी, सिफलिस तथा टीबी की जांच की गयी. शिविर में कुल 191 बालक- बालिकाओं की जांच की गयी. जिला एड्स बचाव नियंत्रण इकाई के जिला सुपरवाइजर डॉ मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि राज्य निर्देश के आलोक में कटिहार मंडल कारा के बाद बाल गृह तथा बालिका गृह में रहने वाले बालक, बालिकाओं की जांच की गयी है. इसमें बालिका वन में रहने वाले 16 साल तक के 68 बालिकाओं की जांच की गयी. जबकि बालिका टू में 16 से ऊपर 64 बालिकाओं की जांच हुई. इसके अलावा बाल गृह में 16 साल तक के 43 तथा 16 से ऊपर तक के दो बालक की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि सभी की जांच कर ली गई है. एचआईवी तथा सिफलिस के कोई भी मामले सामने नहीं आये. पांच बालकों को मोंटू टेस्ट किया गया है. जो टीबी से ग्रसित मरीज की पहचान कराता है. हालांकि इसकी रिपोर्ट 72 घंटे के बाद ही पता चलेगा. जांच टीम में दिनेश कुमार कुशवाहा, मीनू कुमारी, राहुल कुमार तथा कुंती देवी शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
