हसनगंज, 545 मत से जीत दुसरी बार मो मखदूम बने अध्यक्ष

हसनगंज, 545 मत से जीत दुसरी बार मो मखदूम बने अध्यक्ष

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ढेरुआ पंचायत में पैक्स चुनाव सम्पन्न होने के बाद बुधवार रात को पैक्स चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए. अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में निवर्तमान मो मखदूम आलम ने 836 मत प्राप्त कर दूसरी बार जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 291 वोट मिले. इस चुनाव में कुल 1387 मत डाले गए थे. जिसमें से 37 मत रद्द घोषित किए गए. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शानू कुमार झा ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य पारदर्शी तरीके से किया गया. अध्यक्ष पद के लिए मो मखदूम आलम को 836 मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 291 मत प्राप्त हुआ. मतगणना के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रीना कुमारी, कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव आदि मौजूद रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >