हसनगंज थाना क्षेत्र के राजा मोड़ सड़क व गजिया संथाली से पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि जगरनाथ मिस्त्री पिता मंटू मिस्त्री थाना मुफस्सिल जिला पूर्णिया व राजेश हांसदा पिता तल्लू हांसदा, रमेश किस्कू पिता बाबूलाल किस्कू दोनों साकिन गजिया संथाली को शराब के नशे में धूत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 130/2026 तहत उक्त सभी शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. थानाध्यक्ष निक्की ने स्पष्ट तौर पर बताया कि सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब पीने व बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
हसनगंज पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार
हसनगंज पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार
