कटिहार पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद बैठक में डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बधाई का सिलसिला जारी है. बैठक से कटिहार वापसी के बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर सरकार ने कहा कि डॉ दिलीप जायसवाल का अनुभव बिहार भाजपा को ऊंचाइयों पर ले जायेगा. उन्हें संगठन के साथ सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है. पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र के पूर्णिया अररिया और किशनगंज क्षेत्र से विधान पार्षद के रूप में एक-एक कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव है. इस क्षेत्र से पहली बार भाजपा में कोई अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त किया है. इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को डॉ दिलीप जायसवाल से अधिक अपेक्षा रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
