शहर की सड़कों पर बेरोकटोक गिट्टी-बालू गिराई जा रही

शहर की सड़कों पर बेरोकटोक गिट्टी-बालू गिराई जा रही

डिजिटल पर लगा दें – राहगीर परेशान, नगर निगम से कार्रवाई की मांग कटिहार शहर के अमला टोला स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के समीप बीच सड़क पर गिट्टी-बालू गिरा देने से रविवार की सुबह से ही लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क के पूरे हिस्सा गिट्टी के ढेर से घिर गया. जिससे चार चक्का वाहन, बाइक, साइकिल सवार और पैदल चलने वालों को निकलने में काफी दिक्कत हुई. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि मजदूर बीच सड़क पर ही गिट्टी-बालू रखकर काम कर रहे हैं. बगल में स्कूल का गेट है. गनीमत रही कि रविवार का दिन था, अन्यथा स्कूली बच्चों को भी परेशान होना पड़ता. शहर में आम है यह समस्या यह अकेला मामला नहीं है. शहर की अधिकांश सड़कों और मोहल्लों की गलियों में निर्माण सामग्री यूं ही गिरा दी जाती है. गिट्टी, बालू, ईंट और मिट्टी सड़क पर पड़ी रहने से रोज जाम लगता है. लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है. बारिश में यह और खतरनाक हो जाता है. प्रशासन की उदासीनता पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह उदासीन बना हुआ है. नगर निगम के नियमों के मुताबिक सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर रोक है, फिर भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. शहरवासियों ने की कार्रवाई की मांग शहरवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़कों और मोहल्लों की गलियों में गिट्टी-बालू गिराने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो. सड़क बाधित करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए ताकि आम लोगों को रोज-रोज की परेशानी से निजात मिले. लोगों ने कहा कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन उसकी वजह से आम लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए. निर्माण सामग्री को सड़क के बजाय प्लॉट के अंदर रखा जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >