पंचायत भवन में की गई ग्राम कचहरी का आयोजन

पंचायत भवन में की गई ग्राम कचहरी का आयोजन

कटिहार मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत भवन में ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया. ग्राम कचहरी पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई. कई विवाद के मामलों पर सुनवाई की गई. पूर्व में भी कई मामले का निष्पादन हो चुके थे इस दौरान कचहरी में एक मामले पर सुनवाई अधूरा रहा जबकि एक मामले का समाधान करते हुए निष्पादन किया. सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, उपसरपंच विजय कुमार पंडित, सचिव कृष्ण देव प्रसाद सिंह, न्याय मित्र जिवस प्रसाद साह सहित अन्य वादी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >