– मॉर्निंग शिफ्ट को लेकर जारी किया गया है नया टाइम टेबल कटिहार सरकारी स्तर पर संचालित प्राथमिक से प्लस टू तक के स्कूल में निर्धारित मॉडल टाइम-टेबल में आंशिक संशोधन करते हुए ग्रीष्मकाल के लिए नये टाइम टेबल जारी की गयी है. निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी नये टाइम टेबल छह अप्रैल यानी सोमवार से प्रभावी होगी तथा यह टाइम टेबल 31 मई यानी ग्रीष्मावकाश से पूर्व तक लागू रहेगी. हर कार्यदिवस को पूर्वाह्न 6.30 बजे शुरू होगी. पूर्वाह्न 630 बजे से 7.00 बजे तक असेंबली (प्रार्थना) की घंटी बजेगी. शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार पूर्वाह्न 7.00 से 7.40 बजे तक पहली घंटी होगी. पूर्वाह्न 7.40 बजे से 8.20 बजे तक दूसरी घंटी एवं पूर्वाह्न 8.20 से 9.00 बजे तक तीसरी घंटी चलेगी. पूर्वाह्न 9.00- 9.40 बजे तक मध्यांतर व प्रारंभिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन संचालित होगी. जबकि पूर्वाह्न 9.40 बजे से 10.20 बजे तक चौथी घंटी व 10.20 से 11.00 बजे तक पांचवीं घंटी, 11.00 बजे से 11.40 बजे तक छठी घंटी, 11.40 बजे से अपराह्न 12.20 बजे तक सातवीं घंटी तथा अपराह्न 12.20 बजे छात्र-छात्राओं को छुट्टी दी जायेगी एवं अपराह्न 12.20 बजे से 12.30 बजे तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिये गये गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच करेंगे. निदेशक का यह भी है आदेश निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि जिन विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक के छात्र एवं छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण एक साथ मध्यांतर अवधि में मध्याह्न भोजन का संचालन करने में असुविधा होती है. वैसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक द्वारा दो समयांतराल में आधे छात्र एवं छात्राओं को (वर्ग-सेक्शन चिन्हित करते हुए) मध्यांतर अवधि में तथा शेष आधे छात्र एवं छात्राओं को आवश्यकता अनुसार तीसरी या चौथी घंटी में मध्याह्न भोजन करा सकेंगे. निर्धारित मध्यांतर अवधि में ऐसे छात्र एवं छात्राओं के लिए अध्यापन कार्य किया जायेगा. जहां विद्यालय दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है. वैसे विद्यालयों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी गर्मी को ध्यानगत रखते हुए छात्र एवं छात्राओं के अध्यापन के दृष्टिकोण से स्वयं विद्यालय के संचालन के संबंध में निर्णय लेंगें. भीषण गर्मी होने पर डीएम ले सकते निर्णय माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ग्रीष्मावकाश के पश्चात राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन पूवर्वत पूर्वाह्न 09:30 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक किया जायेगा. साथ ही निदेशक ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि ग्रीष्मकाल में पड़ने वाली भीषण गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य के जिला पदाधिकारी अपने स्तर से प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में संशोधित कर सकते है.
जिले के सभी सरकारी स्कूल सोमवार से सुबह 6.30 बजे खुलेगी
जिले के सभी सरकारी स्कूल सोमवार से सुबह 6.30 बजे खुलेगी
