गड्ढे के पानी में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

पोठिया थाना क्षेत्र की खैरा पंचायत के वार्ड दस में गड्ढ़े के पानी में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गयी

प्रतिनिधि, समेली. पोठिया थाना क्षेत्र की खैरा पंचायत के वार्ड दस में गड्ढ़े के पानी में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को खैरा गांव के निवासी संजीव मंडल की चार वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कुमारी घर के दरवाजे के समीप खेलने के क्रम में बरसात के जमा हुए पानी के गड्ढे में जा गिरी. जहां बच्ची की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पोठिया थाना के पुअनि अरविंद कुमार सिंह, पीएसआई हितेश कुमार सदल-बल पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को कटिहार सदर अस्पताल भेजा. घटना से मृत बच्ची की माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. राजद नेत्री बेबी कुमारी, मुखिया राजीव कुमार मंडल, सरपंच प्रेमचंद मंडल सहित जनप्रतिनिधि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >