कोढ़ा में विशेष अभियान के तहत चार वारंटी गिरफ्तार

कोढ़ा में विशेष अभियान के तहत चार वारंटी गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में की गयी. पुलिस टीम ने वारंटियों के घरों पर छापेमारी की. जिसके दौरान सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटियों में जुबैर आलम पिता अब्दुल हकीम, मताउर रहमान उर्फ मताबूर पिता स्व अफसर अली, अब्दुल हमीद पिता गया सिद्दीकी तथा अब्दुल हकीम पिता गया सिद्दीकी उर्फ गयास मौलवी शामिल हैं. सभी आरोपित बरगांव बिजी, थाना कोढ़ा निवासी हैं. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे. इनके विरुद्ध विभिन्न मामलों में कार्रवाई लंबित थी. विशेष अभियान के तहत इनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी गई थी. कार्रवाई का नेतृत्व कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने किया. अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान भी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >