– एक ऑटो दो बाइक जब्त कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 87 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि चार व्यक्ति एक टेम्पो एवं दो मोटरसाईकिल से बजर गांव चेक पोस्ट एवं बैरागी टोला की ओर अवैध शराब लेकर आ रहे हैं. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बजर गांव चेक पोस्ट एवं बैरागी टोला के पास वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के क्रम में तीन व्यक्ति एवं बैरागी टोला से एक व्यक्ति, एक टेम्पो एवं दो मोटरसाईकिल पर सवार कुल चार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. इन आरोपी के पास से 87 लीटर शराब बरामद किया. इस संदर्भ में संतोष कुमार साह, पिता-डोमी साह उर्फ सुरेश साह, सिकन्दर साह मखड़ वार्ड दोनों निवासी थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा एवं अंसार आलम पिता निजाम, थाना डगरूआ जिला पुर्णिया, संतोष कुमार पिता स्व०विदेशी दास, कुम्हड़ी दुर्गागंज थाना कदवा निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर एक ऑटो दो मोटरसाइकिल जब्त कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.
87 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
87 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
