कुरसेला एनएच 31 के सत्यसंग मंदिर के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. सीएचसी मे उपचार बाद चारों घायलों को विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के घायलों में अरबिंद कुमार (19) पिता बिमल मंडल ग्राम बैरिया, उदय कुमार (18) पिता निरंजन कुमार ग्राम मलहरिया, प्रियांशु राज (18) पिता संजय कुमार मंडल ग्राम खैरा, विजयानद ठाकुर उर्फ नेहरु जी (60) ग्राम कटरिया शामिल है. घायलों में कई की चिन्ताजनक स्थिति बनी हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
