शराब पीकर हंगामा करने में चार गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा करने में चार गिरफ्तार

हसनगंज थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार शराबियों को नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की व एसआई दीपक कुमार ने बताया कि वीरेन कुमार यादव पिता टुराई प्रसाद यादव, अजय परिहार दोनों महमदिया, संजय कुमार उरांव पिता स्व जरेश्वर उरांव, थाना रौतारा तीनों जिला कटिहार, राजेश उरांव पिता जगदेव उरांव सेकंड रमजानी थाना जानकी नगर, पूर्णिया निवासी को नवादा मोड़ में शराब पीकर हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 34/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी शराबयों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. एसआई अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >