चोरी की गयी लाखों के जेवरात के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

चोरी की गयी लाखों के जेवरात के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

कुरसेला

पुलिस ने एसएच 77 किनारे रामपुरी योगेश्वर इंटर कॉलेज के समीप बंद घर से नौ जुलाई को लाखों के जेवरात, नकदी चोरी का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने चोरी गये जेवरात, नकदी बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपित जंगला मंडल, पिता विश्वनाथ मंडल ग्राम कुरसेला बाजार व सुधीर कुमार, पिता जोगी मंडल कुरसेला जिला कटिहार को गिरफ्तार करने के साथ चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में नवगछिया के ढोलबज्जा के चंदन कुमार व अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया है. नवगछिया के कबाड़ी वाले चंदन से पुलिस पूछताछ में बताया कि सोने का कंगन रख कर सभी सोने का जेवरात अपने सहयोगी ढोलबज्जा के अर्जुन कुमार को बेच दिया है. इस तरह पुलिस ने चोरी गये सोने चांदी के सारे जेवरात नगदी के साथ चोरी के राशि से खरीदा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >