शराब मामले में चार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शराब मामले में चार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने दो शराब तस्कर सहित दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की रात्रि मस्ती के दौरान कालीगंज मोड के पास शक के आधार पर बाइक की जांच करने पर 14.865 लीटर विदेशी बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना कुमार 25 वर्ष, बनेली थाना डगरूआ पूर्णिया, आनंद कुमार 30 वर्ष मीनापुर का निवासी बताया. शेखपुरा गांव में शराब पीकर गाली गलोज, हंगामा करने की सूचना मिलने पर दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों शराबी पांडव दास 23 वर्ष गोलाबारी थाना हरिश्चंद्रपुर पश्चिम बंगाल, मानिक चन्द राय 19 वर्ष कोर्रा गांव का निवासी है. दो शराब तस्कर एवं दो शराबी को न्यायालय भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >