कटिहार एनएच-81 कटिहार-प्राणपुर मुख्य मार्ग के बुधनगर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत हो गयी. बरझल्ला पंचायत के पूर्व सरपंच गजेंद्र प्रसाद सिंह 62 वर्ष शुक्रवार को साइकिल से अपने खेत गए हुए थे. खेत का काम संपन्न होने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे. बुधनगर चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया. वह गंभीर रूप से घायल होकर साइकिल से सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राणपुर थाना पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तथा मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर परिजनों के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी. पंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों की भीड़ स्वास्थ्य केंद्र में जुटने लगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सदर अस्पताल में मौजूद लड्डू सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष, प्रभात मिश्रा, विजय सिंह, रमेश मंडल ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अपील किया कि मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिया जाय.
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पूर्व सरपंच की हुई मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पूर्व सरपंच की हुई मौत
