बलिया बेलौन महानंदा का जल स्तर रविवार के शाम से बढ रहा है, सोमवार को भी जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने से बढ़ने से बाढ़ की संभावना बढ़ गयी है. जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रहा तो शीघ्र ही निचले इलाके में बाढ का पानी प्रवेश कर जायेगा. जल स्तर बढ़ने से बाढ़ को ले कर लोगों में भय का माहौल है. महानंदा का जल स्तर बढ़ने से खेत खलिहानों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जलस्तर में बढ़ोतरी होने से, खेत खलिहान डूब जाने से पशुओं की चारा का कमी हो गया है. बाढ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया की बाढ आने से सब से अधिक परेशानी पशुओं के सीओ कदवा ने पंचायत स्तर पर बाढ़ से बचाव की व्यवस्था कराने की मांग की है. उन्होंने बताया की महानंदा का जल स्तर अभी निचले इलाके में फैला है. जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने से बाढ़ आने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
