सोशल मीडिया पर हथियार लहराना नाबालिग को पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो व कथित फायरिंग का वीडियो साझा करना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया

डंडखोरा.

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो व कथित फायरिंग का वीडियो साझा करना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया. डंडखोरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार डंडखोरा थाना क्षेत्र के नाबालिग ने हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. इसके अलावा उसका कथित फायरिंग करते हुए एक वीडियो भी सामने आया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी. मामले को गंभीरता से लेते हुए डंडखोरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट किये जाने व फायरिंग से संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा वीडियो और हथियार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >