बरारी प्रखंड के बरारी विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष भयमुक्त कराने को लेकर थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में एसजेएनसी प्लस टू उच्च विद्यालय बरैटा से बीएसएफ बटालियन व पुलिस अधिकारी दल बल के साथ फ्लैग मार्च बरैटा पंचायत के लाइन पार बरेटा, सिक्कट, सिरकट्टा, जगदीशपुर, कालिकापुर, सुजापुर, हटिया टोला, बलुआ, घुसकी सिवाना, बरारी हाट, लक्ष्मीपुर, भैसदीरा सहित प्रखंड क्षेत्रों में वाहन व पैदल मार्च करते हुए लोगों के बीच विधानसभा आम चुनाव जो 11 नवम्बर को होना है. भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की. साथ हीं अपराध व अपराधी नशा आदि करने व कारोबारी पर नकेल कसने को कई जगह छापेमारी भी की. फ्लैग मार्च में पुअनि खजांची नट, दिवाकर सरकार, जयप्रकाश सिंह सहित बीएसएफ जवान मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
