विधानसभा चुनाव को भयमुक्त कराने को लेकर दियारा में फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को भयमुक्त कराने को लेकर दियारा में फ्लैग मार्च

बरारी विधानसभा चुनाव 2025 को भयमुक्त मतदान को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू रंजन कुमार के नेतृत्व में बरारी थाना थानाध्यक्ष सुमेश कुमार व सुरक्षा बलों के साथ दियारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. सदर एसडीपीओ टू ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2025 के द्वितीय चरण 11 नवम्बर को मतदान होना है. निष्पक्ष, भयमुक्त, शांति पूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर अपराध व अपराधी पर नकेल कसते हुए जगह- जगह छापेमारी कर सर्वाराम दियारा, बकिया सुखाय पंचायत, बकिया दियारा, बकिया रानीचक सहित गंगा किनारे दोनों ओर फ्लैग मार्च किया गया. अपराधियों के ठिकाने पर छापामारी की गयी. मतदाता से अपील की गयी कि अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें. दियारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च से जहां आमजनों में आशा जगी. वहीं अपराधियों में हड़कम्प व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >