कटिहार डीएम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र एवं रेलवे क्षेत्र में शराब के तस्करों के विरुद्ध छापेमारी कर 136.275 लीटर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने मनिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर 23.250 लीटर लावारिस स्थिति में बीयर बरामद किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने प्राणपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया डीह से विजय रविदास को एक लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्रदीप ठाकुर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.विमल मुर्मू को एक बाइक पर 40 लीटर चुलाई शराब के गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने मुफ्फसिल थाना के छींटाबाडी से 9.500 लीटर विदेशी बीयर तथा 43 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है.सलमारी थाना के पानी घंटा मोड़ से टूनाई सिंह को पांच लीटर चुलाई शराब तथा नगर थाना के बाटा चौक से किशन कुमार यादव को एक स्कूटी में 9.525 लीटर विदेशी शराब खुदरा विक्रेता को देने के लिए जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि इस छापेमारी अभु में कुल तीन बाइक, 94 लीटर देसी शराब तथा 42.275 लीटर विदेशी बीयर कुल शराब 136.275 लीटर जब्त कर पांच अभियुक्तों को जेल हाजत भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
136.275 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
136.275 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
