अमदाबाद प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत में आग लगने से पांच परिवारों का घर जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात आग लगने से चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 गदाई दियारा में पांच परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अग्निकांड की घटना हो रही है. इसके बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं. जिस वजह से कहीं ना कहीं अगलगी की घटना सामने आ रही है. वार्ड सदस्य पन्नू चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:00 बजे मिथुन चौधरी के घर में चूल्हे के चिंगारी से आग लग गयी. जिसकी चपेट में आकर पवन चौधरी, शिव चौधरी, दिनेश चौधरी, रंजित चौधरी का घर जल गया. इस अगलगी में अग्नि पीड़ितों का कई बकरी की जलने से मौत हो गई है. अग्निकांड में अग्नि पीड़ित परिवारों का अनाज, वस्त्र, बर्तन, नगदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है. इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. तब तक पांच परिवारों का घर जलकर राख हो गया. राजस्व कर्मी सोनू कुमार ने बताया कि गदाई दियारा के वार्ड नंबर 11 में पांच परिवारों के घर जल गया है. अंतराधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि जल्द ही अग्निपथ परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया करा दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
