स्तन कैंसर पीड़ित मरीज की पहली की मोथेरेपी सफलता पूर्वक की गयी

स्तन कैंसर पीड़ित मरीज की पहली की मोथेरेपी सफलता पूर्वक की गयी

कटिहार सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डे-केयर केंद्र में स्तन कैंसर पीड़ित मरीज की पहली की मोथेरेपी सफलता पूर्वक की गयी. यह ऐतिहासिक उपचार सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, एनसीडीओ, डीपीएम, डॉ संतोष, डॉ ऐश्वर्या सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों और चिकित्सकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. इस पहल ने जिले में कैंसर उपचार की उपलब्धता को लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया है. सबसे खास बात यह रही कि मरीज को दी गयी कीमोथेरेपी पूरी तरह निःशुल्क थी. स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन मरीजों के पास बिहार का वैध आवासीय प्रमाण पत्र होगा. उन्हें आगे भी कैंसर से संबंधित आवश्यक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जायेगी. इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >