अग्निशमन सेवा सप्ताह, साइक्लिंग मैराथन से दिया जागरूकता का संदेश

अग्निशमन सेवा सप्ताह, साइक्लिंग मैराथन से दिया जागरूकता का संदेश

बारसोई अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को अनुमंडल अग्निशामकों बारसोई की ओर से जागरूकता के लिए साइक्लिंग मैराथन का आयोजन किया गया. बारसोई हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. आमजन को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. मैराथन की शुरुआत अग्निशामालय परिसर बारसोई से हुई, जो घोघन गोला चौक होते हुए खिदिरपुर तक गई और पुनः वहीं से वापस अग्निशामालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत किया. अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों से लोगों को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आमलोगों में सतर्कता बढ़ाना व आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >